Ranchi: झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग (JAP-IT) के अंतर्गत झारखंड स्टेट डेटा सेंटर (JHSDC) द्वारा झारखंड भू-लेख एप्लीकेशन (Jharbhoomi) को अब आधुनिक और उन्नत JHSDC 2.0 इन्फ्रास्ट्रक्चर में स्थानांतरित किया जा रहा है।
इस माइग्रेशन प्रक्रिया के चलते 19 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक झारखंड भू-लेख (Jharbhoomi) का सर्वर अस्थायी रूप से डाउन रहेगा।
नागरिक सेवाओं पर असर
इस अवधि में राजस्व विभाग द्वारा दी जाने वाली नागरिक-केंद्रित ऑनलाइन सेवाएँ (Citizen-centric Services) बाधित रहेंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तकनीकी प्रक्रिया में सहयोग करें और असुविधा के लिए क्षमाप्रार्थी हैं।
लेन-देन सुरक्षित
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि Suo-moto Mutation से जुड़े किसी भी लेन-देन (Transaction) में हानि नहीं होगी। डेटा सुरक्षा और प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
शिकायत हेतु व्हाट्सएप नंबर
किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए नागरिक अबुआ साथी व्हाट्सएप नंबर – 9430328080 पर संपर्क कर सकते हैं।













