Ind vs Eng: तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला इंग्लैंड बनाम भारत का मैच कुछ ही देर में लीड्स में खेला जायेगा. इंग्लैंड ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है और भारत को बल्लेबाज़ी करने का निमंत्रण दिया है. इस मैच में भारत की ओर से साईं सुदर्शन डेब्यू कर रहे है और उन्हें उनकी कैप चेतेश्वर पुजारा से मिली.इस मैदान में भारत ने अब तक 7 मुकाबले खेले है और 2 में जीत और 4 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है.
इस MAमुकाबले से ही भारत और इंग्लैंड की टीम का वर्ल्ड चैंपियनशिप के 2025-27 साइकिल में आगाज़ कैसा रहेगा वो तय करेगी. भारत के WTC का अब तक सफ़र जैसी उम्मीद है VAISI9 नहीं रही है. ऑस्ट्रेलिया से 2023 में हारे थे और न्यूज़ीलैण्ड से 2021 में हारे थे, और हर बार रनर अप रहे है. एक युवा कप्तान के नेतृत्व में खेलती नज़र आएगी टीम.
भारत की मैच के लिए प्लेयिंग 11
शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड की प्लेयिंग 11
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स,जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स












