Sports news: तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का दूसरा इंग्लैंड बनाम भारत का मैच 2 जुलाई से बिर्मिंघम में खेला जायेगा. टॉस 3 बजे होगा और मुकाबला 3:30 बजे से शुरू होगा. बता दें की भारतीय टीम का प्रदर्शन एजबेस्टन स्टेडियम बिलकुल अच्छा नहीं रहा है, भारत यहाँ आज तक एक भी मैच नहीं जीता है.
पहले टेस्ट में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से शुभमन गिल और उनकी टीम फ़िलहाल 0-1 से पीछे चल रही है और बराबरी करने के लिए टीम को ये वाला टेस्ट जितना पड़ेगा.
शुभमन गिल जो की एक युवा कप्तान है, उन्होंने मुकाबले से पहले हुए प्रेस वार्तालाप में कहा की, जसप्रीत बुम्राह इस मुकाबले में प्लेयिंग 11 में होंगे या नहीं इसका फैसला वो टॉस के दौरान लेंगे.
39 साल में एक भी जीत नहीं
एजबेस्टन में टीम इंडिया का प्रदर्शन बिलकुल ठीक नहीं रहा है. अब तक भारत इस मैदान पर इंग्लैंड के साथ 8 टेस्ट मुकाबले खेल चुकी है पर अब तक में भी जीत नहीं मिली है. एक 1986 के हुए मुकाबले में भारत मैच ड्रा करने में सफल हुआ था पर उसमे भी जीत नहीं है. तबसे अब तक एक भी जीत हाथ नहीं लगी है. अब देखना ये होगा की इस श्रृंखला के पहले मुकाबले में हार के बाद क्या शुभमन गिल की ये युवा टीम वापसी कर पाती है.












