Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

आईपीएल 2025: लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया

April 5, 2025
in स्पोर्ट्स
A A
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया है। इसके साथ लखनऊ ने आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक लगाया लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई और मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 रन के अंदर विल जैक्स और रियान रिक्लेटन के विकेट गवां दिए। इसके बाद सूर्यकुमार और नमन धीर ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। नमन हालांकि, अर्धशतक लगाने से चूक गए और 24 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तिलक वर्मा को उतारा जिन्होंने सूर्यकुमार का अच्छा साथ निभाया।

सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर आक्रामक अंदाज में खेलना जारी रखा। सूर्यकुमार को आवेश खान ने आउट किया। सूर्यकुमार के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या उतरे। अंतिम ओवर से ठीक पहले तिलक वर्मा 25 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए और उनकी जगह क्रीज पर मिचेल सैंटनर उतरे। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। हार्दिक ने आवेश की पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन आवेश लक्ष्य का बचाव करने में सफल रहे। हार्दिक 16 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैंटनर भी दो रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और दिग्वेश सिंह राठी को एक-एक विकेट मिले।

Related Post

Vaibhav Suryavanshi smashes half-century in 15 balls as Rajasthan thrash Chennai by 8 wickets

IPL 2026:15 गेंदों में अर्धशतक, वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

March 30, 2026
IPL 2026: Owners' wealth shines more than the field itself!

IPL 2026: मैदान से ज्यादा मालिकों की दौलत का जलवा! Ananya Birla की एंट्री ने बढ़ाई ग्लैमर और चर्चा

March 28, 2026
TATA IPL 2026: 7 Stalwarts from Jharkhand Take the Field, but CSK Suffers a Major Blow Ahead of the IPL 2026 Opener

TATA IPL 2026: झारखंड के 7 जांबाज मैदान में, लेकिन IPL 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका

March 28, 2026
RCB पर पैसों की बारिश, रिकॉर्डतोड़ कीमत पर बनी आईपीएल की सबसे मंहगी टीम

RCB पर पैसों की बारिश, रिकॉर्डतोड़ कीमत पर बनी आईपीएल की सबसे मंहगी टीम

March 25, 2026

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस को 204 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन मार्श और मार्करम ने अर्धशतक जड़े जिससे लखनऊ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाने में सफल रही। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट झटके। हालांकि, वह लखनऊ को 200 रन का स्कोर छूने से नहीं रोक सके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्श ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन विग्नेश पुथुर ने उन्हें आउट कर मुंबई को बड़ी सफलता दिलाई। मार्श 31 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लखनऊ ने दो और विकेट जल्द गंवा दिए। कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निकोलस पूरन ने 12 रन बनाए। मार्करम हालांकि डटे रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। मार्करम भी 38 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, आयुष बडोनी ने 19 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली।

अंतिम ओवरों में डेविड मिलर ने अपना दम दिखाया और लखनऊ का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। इस बीच हार्दिक के पास अंतिम ओवर में हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन वह चूक गए। हार्दिक ने पहले 20वें ओवर की चौथी गेंद पर मिलर को आउट किया जो 14 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक ने इसकी अगली गेंद पर आकाश दीप को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। मुंबई के लिए हार्दिक के अलावा ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार और विग्नेश पुथुर को एक-एक विकेट मिला।

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi smashes half-century in 15 balls as Rajasthan thrash Chennai by 8 wickets
Breaking News

IPL 2026:15 गेंदों में अर्धशतक, वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

March 30, 2026
IPL 2026: Owners' wealth shines more than the field itself!
स्पोर्ट्स

IPL 2026: मैदान से ज्यादा मालिकों की दौलत का जलवा! Ananya Birla की एंट्री ने बढ़ाई ग्लैमर और चर्चा

March 28, 2026
TATA IPL 2026: 7 Stalwarts from Jharkhand Take the Field, but CSK Suffers a Major Blow Ahead of the IPL 2026 Opener
स्पोर्ट्स

TATA IPL 2026: झारखंड के 7 जांबाज मैदान में, लेकिन IPL 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका

March 28, 2026
Next Post

अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को गुमराह न करे कांग्रेस: राफिया

दाेहरे हत्याकांड के आरोपित को उम्रकैद की सजा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Poster of 'Chitrapat Jharkhand Film Festival 2026' launched in Ranchi, grand event to be held in June

Ranchi में ‘चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का पोस्टर लॉन्च, जून में होगा भव्य आयोजन

April 3, 2026

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra