KhabarMantra: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. IPL का 57वां मुकाबला जो ईडन गार्डन में खेला गया था. उसमे कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी प्लेऑफ की संभावनाएं कमजोर हो गई हैं. केकेआर अब अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंच सकता है, जबकि प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 16 अंक जरूरी लग रहे हैं.
टीमों की स्थिति और समीकरण:
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल की कप्तानी में 16 अंकों के साथ सबसे ऊपर है. उन्हें प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए कम से कम एक और जीत चाहिए.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): 16 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में है . एक और जीत उन्हें प्लेऑफ में पहुंचा देगी.
पंजाब किंग्स (PBKS): 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम दो जीत चाहिए.
मुंबई इंडियंस (MI): 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है . उनके अगले दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैं, जो करो या मरो साबित हो सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स (DC): 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर. उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए तीनों मैच जीतने होंगे.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): 11 अंकों के साथ मुश्किल स्थिति में. उन्हें अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.
लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG): 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर. उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तीनों मैच जीतने होंगे और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.
चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्ले ऑफ के दौड़ से बाहर हो चुके है.
आगे की रणनीति
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ में अहम भूमिका निभाएगा. वहीं, गुजरात टाइटंस और आरसीबी को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए अपनी जीत की लय बरकरार रखनी होगी.













