Kml desk: IPL 2025 एक रोमांचक मोड़ में आ गई है, जहां आज के क्वालिफायर-2 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और लंबे इंतजार के बाद प्लेऑफ तक पहुंची पंजाब सुपर किंग्स है। दोनों टीमें फाइनल का टिकट पाने के लिए मैदान में उतरेगी। जहां जीतने वाली टीम का सीधा सामना इस सीजन की हॉट फेवरेट आरसीबी से होगा। एक ओर मुंबई का अनुभव और जीत का इतिहास है, तो दूसरी तरफ पंजाब की भूख और जोश है, ऐसे में कौन होगा फाइनल का हकदार, इसका जवाब तो आज रात में मिलेगा। लेकिन इस खबर में हम जानेंगे कौन सी टीम कितनी मजबूत है। दोनों टीमों के टॉप पर्फॉरम कौन है और आज के मैच में कौन खिलाड़ी कर सकता है कमाल।
read more: बुम्राह है तो सब आसान है, उसके रहते…जानिए कप्तान हार्दिक ने जसप्रीत के बारे में क्या कहा
अहमदाब के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा मुकाबला
मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जहां दोनों टीमें प्लेऑफ में पहली बार आमने-सामने होंगी। वहीं, सीजन में दोनों का सामना दूसरी बार होगा। पिछली बार पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था। IPL के इतिहास में मुंबई और पंजाब के बीच अब तक कुल 33 मैच खेले गए हैं। जिसमें 17 मैच में MI और 16 मैच में PBKS को जीत मिली।
read more: मुल्लांपुर स्टेडियम में कहर बनके बरसे रोहित शर्मा, IPL में 7000 रन पूरे कर रचा नया इतिहास
पंजाब को श्रेयस अय्यर से है काफी उम्मीद
एक तरफ जहां पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर से टीम को काफी उम्मीद है। क्योंकि क्वालीफायर-1 को छोड़ कर अय्यर ने सभी मैचों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। तो वहीं टीम के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह टीम के टॉप बैटर है। उन्होंने 167 के स्ट्राइक रेट से इस सिजन कुल 517 रन बना चुके है। तो वहीं उनका साथ देने के लिए युवा बल्लेबाज प्रियांस आर्या है, जो पावर प्ले में काफी बेहतर प्रदर्शन करते नजर आते है। बात टीम की गेंदबाजी की करे तो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह है। तो वहीं आज के मैच में युजवेंद्र चहल वापसी कर सकते है। तो देखा जाए तो पंजाब की टीम आज पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी और मुंबई की पलटन को करारा जवाब देंगी।
read more: एलिमिनेटर में दिखा HITMAN का शो, गुजरात टाइटंस के सपने को किया चूर चूर
मुंबई के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में
तो दूसरी तरफ मुंबई की पलटन पर नजर डाले तो मुंबई इस सीजन के शुरूआती मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। लेकिन 6 मैच के बाद मुंबई की टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किय है। तो वहीं टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पिछले कुछ मैच में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि टीम के कप्तान हार्दिक पांडया भी अपने पूराने फॉर्म में वापस आ गए है। ऐसे में अगर पंजाब को मुबंई को रोकना है तो मुंबई के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को शांत करना होगा। जिसके बाद ही मुंबई की टीम शांत हो सकेगी। लेकिन देखा जाए तो मुंबई की गेंदबाजी भी काफी लाजवाब है।












