इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. यह IPL पार्ट-2 का पहला मैच था, जिसे बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. टॉस तक नहीं हो सका और हजारों दर्शकों को निराश होकर लौटना पड़ा, खासकर वे फैंस जो विराट कोहली को टेस्ट संन्यास के बाद पहली बार मैदान में देखने पहुंचे थे.
बारिश से यह मुकाबला रद्द होने के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गईं. फिलहाल केकेआर के 13 मैचों में 12 अंक हैं और टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है. वहीं आरसीबी 12 मैचों में 8 जीत के साथ 17 अंकों पर पहुंच गई है और प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की कर ली है. आरसीबी के अभी दो मुकाबले बाकी हैं, जिससे उनके टॉप-2 में रहने की संभावनाएं भी मजबूत हैं.
अंकतालिका का हाल
- RCB: 12 मैच, 8 जीत, 1 बेनतीजा – 17 अंक (1st स्थान)
- KKR: 13 मैच, 6 जीत – 12 अंक (6th स्थान)
कोलकाता को अब बाकी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा, लेकिन समीकरण बेहद कठिन हैं.
RCB vs KKR – हेड टू हेड (H2H)
आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले खेले गए हैं:
- KKR ने जीते: 20
- RCB ने जीते: 15
- बेनतीजा: 1
इससे पहले 22 मार्च 2025 को ईडन गार्डन्स में हुए मैच में RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया था.
बारिश के कारण इस मुकाबले का न होना फैंस के लिए निराशाजनक रहा, लेकिन RCB के लिए यह नतीजा बेहद फायदेमंद रहा, क्योंकि उन्होंने प्लेऑफ का टिकट कटवा लिया है.












