Iran Israel War: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का आज सातवां दिन है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। Shiraz शहर में हुए ताजा हमले ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिका और Israel से जुड़े हमलों में शहर के एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो मेडिकल कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।
Iran Israel War: MQ-9 और Hermes-900 ड्रोन मार गिराने का दावा
ईरानी अधिकारियों का कहना है कि हमला जीबाशहर इलाके में हुआ, जहां आम नागरिक रहते हैं। वहीं ईरानी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए Lorestan क्षेत्र में अमेरिका का MQ-9 और इजराइल का Hermes-900 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है।
इस संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री परिवहन पर भी पड़ने लगा है। फ्रांस के परिवहन मंत्री के मुताबिक फारस की खाड़ी में फ्रांस के 52 जहाज फंसे हुए हैं, जबकि 8 जहाज रेड सी में रुके हुए हैं।
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को नया सुप्रीम लीडर चुनने से पहले अमेरिका को शामिल करना चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मोजताबा खामेनई को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि गलत नेतृत्व से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।













