Ishan Kishan : भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के बीच एक और चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर ईशान किशन की निजी जिंदगी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाले इस युवा बल्लेबाज़ के परिवार की ओर से पहली बार उनकी कथित गर्लफ्रेंड का नाम सार्वजनिक रूप से सामने आया है।
Ishan Kishan और जयपुर की मॉडल के रिश्ते की चर्चाएं
ईशान के दादा ने एक बातचीत में बताया कि अदिति हुंडिया उनके पोते की करीबी दोस्त हैं और परिवार को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि ईशान जिसे जीवनसाथी चुनेंगे, परिवार उसे सहर्ष स्वीकार करेगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर ईशान और जयपुर की मॉडल अदिति के रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं।
बताते चलें कि अदिति हुंडिया मॉडलिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। वह मिस डीवा 2018 का खिताब जीत चुकी हैं और फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। फैशन इंडस्ट्री में सक्रिय अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।
2019 आईपीएल सीजन के दौरान शुरू हुई रिश्ते की अटकलें
दोनों के रिश्ते की अटकलें 2019 आईपीएल सीजन के दौरान शुरू हुई थीं, जब मैच के दौरान स्टैंड में अदिति की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी। इंस्टाग्राम पर लाइक्स और कमेंट्स ने भी इन चर्चाओं को हवा दी।
हालांकि, शादी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, बड़े टूर्नामेंट के बाद कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल, फैंस की नजर मैदान के प्रदर्शन के साथ-साथ ईशान की निजी जिंदगी पर भी बनी हुई है।












