Israel-US-Iran War: इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध में शनिवार को ईरान ने इजराइल पर हमले काफी तेज कर दिए है। बीती रात ईरान ने इजराइल के डिमोना और अराद शहरों पर हमला किया। वहीं आज की बात की जाए तो ईरान ने इजराइल पर सुबह से अब तक 4 बैलिस्टिक मिसाइले दागीं है। इन हमलों में यह दावा किया जा रहा है, 300 से ज्यादा लोग घायल हुए है। इजराइली विदेशी मंत्रालय के अनुसार घायलों में बच्चे भी शामिल है। ध्यान रहे कि संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक कुल 4 हजार से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सभी चोटें सीधे हमलों की वजह से हई है या कुछ लोग सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में घायल हुए है।
Israel-US-Iran War: ट्रम्प ने 48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम
आपकों बता दें कि ईरान की तरफ से यह हमले ट्रम्प की धमकी दिए जाने के बाद की गई है। दरअसल, ट्रम्प ने धमकी दी थी कि अगर 48 घंटे के भीतक होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खोल दिया जाए। नहीं तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा। रविवार को ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। इसकी जवाब में ईरान ने भी चेतावनी देते हुए पोस्ट किया कि अगर उसके पावर प्लांट को निशाना बनाया गया, तो वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ढांचे में हमला करेगा। रविवार की रात से इस पर ईरान ने अमल करते हुए हमला भी शुरू कर दिया है।
मिसगव में हुए हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने ली
इधर ताजा जानकारी आ रही है कि इजराइल के उत्तरी सीमा क्षेत्र मिसगव में हुए हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने ली है। हिजबुल्लाह समूह ने अपने बयान में कहा कि उसने सुबह 8 बजे इजराइली सेना के सैनिकों के एक समूह को अपना निशाना बनाया था, और रॉकेट से हमला किया था। वहीं इजराइल की सेना ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला लेबनान की तरफ से किया गया है, जिसमें दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है और एक व्यक्ति की मौत हुई है।











