Lifestyle News: आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन शॉपिंग हमारे जीवन का एक आम हिस्सा बन चुकी है। मोबाइल ऐप खोलते ही जैसे ही “डील्स”, “बम्पर ऑफर” और “लिमिटेड टाइम सेल” नजर आती है, दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस एक्साइटमेंट के पीछे दिमाग का साइंस काम करता है?
दिमाग में डोपामिन: खुशी का हार्मोन
जब भी हम किसी पसंदीदा प्रोडक्ट को देखते हैं या उसे कार्ट में डालते हैं, तो दिमाग में डोपामिन (Dopamine) रिलीज़ होता है। यह हार्मोन हमें खुशी और संतोष का एहसास कराता है। ऑफर या भारी छूट देखकर जो अचानक “खुशी का झटका” लगता है, वो इसी हार्मोन की वजह से होता है।
रिवार्ड सिस्टम: दिमाग की इनसेंटिव मशीन
मेडिकल साइंस के अनुसार, हमारा दिमाग एक मेसोलिम्बिक रिवार्ड पाथवे की तरह काम करता है। जब हमें कोई चीज़ पसंद आती है और हम उसे खरीदने का मन बनाते हैं, तो दिमाग इसे एक मिनी-रिवार्ड के तौर पर लेता है- भले ही वह प्रोडक्ट हाथ में न आया हो।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमत की तुलना, त्वरित निर्णय और ऑर्डर कन्फर्म होते ही जो “जीत जैसा” अहसास होता है, वह इसी रिवार्ड सिस्टम का हिस्सा है।
विकल्पों का दबाव: डिसीजन फेटीग
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान जब एक ही प्रोडक्ट के दर्जनों विकल्प सामने आते हैं, तो हमारा दिमाग थकने लगता है। इसे Decision Fatigue कहा जाता है। इस स्थिति में हम जल्दी और अक्सर गलत निर्णय ले लेते हैं, और कई बार जरूरत से ज्यादा खरीदारी कर बैठते हैं।
खुशी और कनेक्शन के हार्मोन
शॉपिंग के दौरान जब हम किसी दोस्त को गिफ्ट भेजते हैं या उनके साथ शॉपिंग करते हैं, तो दिमाग में ऑक्सिटोसिन और सेरोटोनिन रिलीज़ होते हैं। ये मूड बेहतर करते हैं और सामाजिक जुड़ाव की भावना को बढ़ाते हैं। इसलिए गिफ्टिंग भी एक इमोशनल कनेक्शन का जरिया बन जाती है।
पोस्ट-परचेज डिसोनेंस: खरीदने के बाद की उलझन
ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद अगर आपके मन में आता है, “क्या मैंने सही खरीदा?”, तो घबराएं नहीं। यह एक सामान्य साइकोलॉजिकल रिएक्शन है, जिसे Post-Purchase Dissonance कहते हैं। यह उस मानसिक उलझन का हिस्सा है जिसमें हमारा दिमाग अपने फैसले की वैलिडिटी पर सवाल उठाता है।
हैबिट लूप: कैसे बनती है खरीदारी की आदत
जब हम बार-बार किसी साइट पर प्रोडक्ट सर्च करते हैं, तो कंपनियां नोटिफिकेशन और ऑफर्स भेजने लगती हैं। इससे दिमाग में एक हैबिट लूप बनता है, और हर बार सेल या डिस्काउंट देखने पर डोपामिन स्वतः रिलीज़ होता है। यही कारण है कि लोग बार-बार खरीदारी करने लगते हैं — चाहे ज़रूरत हो या नहीं।
कैसे बचें ओवर-शॉपिंग से?
-
एक ही साइट पर बार-बार न जाएं
-
खरीदारी से पहले प्लान बनाएं
-
विकल्प सीमित रखें
-
खुद से पूछें: “क्या ये वाकई जरूरी है?”













