रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल होने के लिए राजधानी रांची में राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर परीक्षा पूरी होने की संतुष्टि के साथ भविष्य को लेकर चिंता भी नजर आई।
इस परीक्षा में एक ही परिवार की 54 वर्षीय मां और 30 वर्षीय बेटा भी शामिल हुए। दोनों एक साथ JTET की परीक्षा देने पहुंचे। परिवार के लिए यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि शिक्षक बनने और बेहतर भविष्य की उम्मीद से जुड़ा प्रयास है।
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने अपनी ओर से पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी है। हालांकि, परीक्षा के बाद आगे नियुक्ति कब होगी और नौकरी के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा, इसे लेकर उनके बीच असमंजस बना हुआ है।
JTET में 25 से लेकर 30, 40 और 50 वर्ष से अधिक उम्र के अभ्यर्थी भी शामिल हुए। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। उम्र बढ़ने के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं, ऐसे में परीक्षा के बाद नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता उनकी चिंता बढ़ा रही है।
अभ्यर्थियों और परिजनों ने सरकार से मांगी स्पष्टता
अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की मांग है कि सरकार JTET परीक्षा के बाद की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करे। उनका कहना है कि वर्षों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को यह पता होना चाहिए कि परीक्षा के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया कब और किस तरह आगे बढ़ेगी।
54 वर्षीय मां और 30 वर्षीय बेटे की एक साथ परीक्षा में मौजूदगी ने इस परीक्षा से जुड़ी उम्मीदों और लंबे इंतजार की तस्वीर भी सामने रखी। अब अभ्यर्थियों की नजर परीक्षा के परिणाम और आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पर है।
सवाल यही है कि JTET के बाद शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे इन अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा?

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








