Jharkhand News: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मई 2025 को सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन इस मौके पर मौजूद रहेंगे. रिजल्ट को झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर चेक किया जा सकेगा. रिजल्ट जारी करने से पहले JAC द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जा सकती है. लेकिन इस दिन केवल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट को बाद में जारी किया जाएगा.
Read more- PM मोदी पहुंचे विक्रमगंज, कहा- बिहार की धरती से देश को किया वादा, हुआ पूरा…
JAC 12th Result 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइटें
- jacresults.com
- jharkhand.gov.in
कैसे चेक करें JAC 12th Result 2025?
- ऑफिशियल वेबसाइट: सबसे पहले रिजल्ट चेक करने के लिए आप झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- डिजिलॉकर: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट से भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. ध्यान रहे कि इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.
- SMS के जरिए: रिजल्ट जारी होने के बाद आप एसएमएस के जरिए भी अपना स्कोर चेक कर सकते हैं (एसएमएस फॉर्मेट बोर्ड द्वारा घोषित किया जाएगा).
- थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स: रिजल्ट com और results.gov.in जैसी थर्ड-पार्टी वेबसाइटों पर भी उपलब्ध हो सकता है.
Read more- Breaking News: PM मोदी को मारने की धमकी… पर असली आरोपी निकला कोई और!
JAC 12th Result 2025 चेक करने के लिए जरूरी जानकारी
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
JAC 12th Result 2025: डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें.
- अगर आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं.
- अब ‘Jharkhand Academic Council’ को सेलेक्ट करें और आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें.
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
साथ ही, रिजल्ट चेक करने के बाद, आप अपनी मार्कशीट को डिजिलॉकर या वेबसाइट्स से भी डाउनलोड कर सकते हैं.












