Jamshedpur में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। East Singhbhum district के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने एक आदेश जारी करते हुए एक दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 16 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार मिश्रा को साकची से हटाकर सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से बर्मामाइंस, जबकि वीरेन्द्र कुमार को बिरसानगर से व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर में सुरक्षा प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

इसी तरह प्रशांत कुमार को टेल्को से साकची सीसीआर, दिलीप कुमार यादव को बर्मामाइंस से अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा, और गोपाल कृष्ण यादव को बागबेड़ा से साकची सह-थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य तबादलों में:
- वेद नारायण सिंह – घाटशिला से अंचल निरीक्षक मुसाबनी
- उमेश कुमार ठाकुर – मुसाबनी से बागबेड़ा सह-थाना प्रभारी
- सुरेश प्रसाद – जादूगोड़ा से टेल्को सह-थाना प्रभारी
- फैज अहमद – साकची सीसीआर से सिदगोड़ा सह-थाना प्रभारी
- राजेन्द्र मुंडा – व्यवहार न्यायालय से घाटशिला सह-थाना प्रभारी
- अजय कुमार ठाकुर – पुलिस केंद्र गोलमुरी से अंचल निरीक्षक पटमदा
वहीं मनोरंजन कुमार और राजेश कृष्ण मंडल को पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है।
नीरज कुमार को बोड़ाम थाना प्रभारी तथा ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी पदाधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया बताया जा रहा है।













