Ranchi: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में साहित्यकार और कवि धनेश्वर सिंह राय की नवीनतम पुस्तक “उद्गार” का विमोचन किया।
साहित्य और समसामयिक चिंतन का संगम है ‘उद्गार’
झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र से आने वाले धनेश्वर सिंह राय को ‘काल कवि’ के रूप में ख्याति प्राप्त है। उनकी नई पुस्तक उद्गार एक समृद्ध काव्य संग्रह है, जिसमें समसामयिक विषयों पर लेख भी संकलित हैं। इस संग्रह में प्रकाशित कविता “रवि प्रकाश पुंज हैं” विशेष रूप से विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को समर्पित है। कविता की शुरुआती पंक्तियाँ इस प्रकार हैं:
“बादल चाहे कितना भी गहरा हो
सूरज को क्षणिक देर नहीं ढक पाएगा
बादल छँटते ही रवि प्रकाश पुंज
स्वतः प्रकृति पर रवि प्रकाश फैलाएगा॥”झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
कृषि से जुड़ाव के साथ साहित्य सेवा प्रेरणादायक – रबींद्रनाथ महतो
इस अवसर पर रबींद्रनाथ महतो ने कहा, “धनेश्वर जी लंबे समय से लेखन कार्य से जुड़े हुए हैं। उनका झारखंड के प्रति प्रेम और संवेदनाएँ उनकी लेखनी में स्पष्ट झलकती हैं। कृषि कार्य से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने साहित्यिक जगत में जो योगदान दिया है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।”
उन्होंने लेखक को आगे भी रचनात्मक यात्रा जारी रखने की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “उद्गार” जैसे साहित्यिक प्रयास समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








