Jharkhand Bandh: पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में झारखंड में आदिवासी संगठनों द्वारा शनिवार को बुलाए झारखंड बंद बुलाया गया है। जिसका असर राज्यभर में देखा जा रहा है।राज्यव्यापी बंद का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी साफ नजर आ रहा है। बंद को देखते हुए राजधानी रांची के अधिकांश प्रमुख स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है।
Read More- Jharkhand Band: बाहर निकले जरा संभलकर, पड़हा राजा की हत्या के विरोध में आज झारखंड बंद
Jharkhand Bandh: डीपीएस और केराली समेत कई स्कल आज रहेंगे बंद
अभिभावकों की चिंता और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल प्रबंधनों ने आधिकारिक संदेश जारी कर दिए हैं। स्कूलों का कहना है कि बंद के दौरान परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्पन्न होने वाली अनिश्चितता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कई स्कूलों ने कल होने वाली परीक्षाओं या विशेष कक्षाओं को भी आगे के लिए टाल दिया है।
जिन प्रमुख स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, उनमें केराली स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), सेंट थॉमस स्कूल, डीएवी नंदराज मॉडल स्कूल, डीएवी बरियातू, बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा, डीएवी हेहल और हिल टॉप पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा भी कुछ अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।












