Ranchi: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने जीएनएम (GNM) प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की गई थी। इससे पहले एएनएम (ANM) प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 29 अगस्त को प्रकाशित हुआ था। पर्षद ने अब दोनों पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
GNM-ANM काउंसिलिंग शेड्यूल 2025
- पहली काउंसिलिंग: 3 सितंबर से शुरू
- पंजीकरण एवं विकल्प भरना: 5 सितंबर तक
- संशोधन का अवसर: 6 सितंबर तक
- सीट आवंटन (Provisional Allotment): 8 सितंबर
- संस्थान में नामांकन: 9 से 12 सितंबर
- दूसरे राउंड की काउंसिलिंग: 13 सितंबर से
- तीसरे राउंड की काउंसिलिंग: 22 सितंबर से
इस प्रक्रिया से सभी सरकारी संस्थानों और निजी संस्थानों की 50% मुक्त सीटों पर नामांकन होगा।
B.Ed, M.Ed, B.P.Ed काउंसिलिंग 2025
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने बीएड (B.Ed), एमएड (M.Ed) और बीपीएड (B.P.Ed) पाठ्यक्रमों के लिए भी काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया है।
- पहली काउंसिलिंग: 3 सितंबर से शुरू
- पंजीकरण एवं विकल्प भरना: 6 सितंबर तक
- संशोधन: 7-8 सितंबर
- सीट आवंटन: 11 सितंबर
- संस्थान में नामांकन: 12 से 16 सितंबर तक
रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे और आगे के राउंड की काउंसिलिंग का कार्यक्रम पर्षद बाद में जारी करेगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम और काउंसिलिंग संबंधी सभी अपडेट देख सकते हैं।












