Jharkhand News: झारखंड सरकार में श्रम, नियोजन, कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता प्रेमलता देवी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह लगभग 79 वर्ष की थीं। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रेमलता देवी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं
प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता कैलाश यादव ने 16 दिसंबर को जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमलता देवी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भी उनका उपचार कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका और आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
Read more- Jharkhand Traditional Festivals 2026: झारखंड के पारंपरिक त्योहार, पूरा कैलेंडर और महत्व
राजद परिवार ने जताया शोक
प्रेमलता देवी के निधन पर प्रदेश राजद परिवार की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई है। दुखद समाचार मिलने के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव, विधायक दल नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा सहित पार्टी के तमाम प्रदेश पदाधिकारियों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
Read more- घर बैठे ऐसे करें Online FIR! अब शिकायत दर्ज करना हुआ बेहद आसान
राजद नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार मंत्री संजय प्रसाद यादव और उनके परिवार के साथ खड़ा है।












