Jharkhand news: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 57 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं और उन्हें नए स्थानों पर पदस्थापित कर दिया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। सूची में सबसे ऊपर अमिताभ कौशल का नाम है, जिन्हें अब उत्पाद विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, राजेश कुमार शर्मा को नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। इसके अलावा, अरवा राजकमल को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।





Read more: 30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए सीओ शैलेश कुमार

इस फेरबदल में आधा दर्जन से ज्यादा अफसरों को दोहरी जिम्मेदारी दी गई है।












