Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा आयुष्मान भारत योजना को लेकर दिए गए बयान को “भ्रामक और तथ्यहीन” बताते हुए करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बिना ठोस जानकारी के मरांडी जी झूठ का एजेंडा चला रहे हैं और राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
“आयुष्मान की आड़ में घोटाला नहीं चलने दूंगा” – डॉ. अंसारी
डॉ. अंसारी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कुछ अस्पतालों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आई हैं। फिलहाल जांच जारी है और जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी अस्पताल को भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा,
“भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा क्यों न हो।”
“ED की कार्रवाई से विभाग बाधित, लेकिन सिस्टम सुधारकर ही दम लूंगा”
डॉ. अंसारी ने ED की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 4 अप्रैल को हुई छापेमारी में कोई ठोस दस्तावेज जब्त नहीं किए गए। उन्होंने कहा,
“जब तक हमें जानकारी नहीं दी जाती कि कौन दोषी है, हम आगे की कार्रवाई कैसे करें? पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है, लेकिन विभाग को पंगु बनाना उचित नहीं।”
बाबूलाल मरांडी पर सीधा निशाना
“मरांडी जी, आप वरिष्ठ नेता हैं, कृपया तथ्यों और आंकड़ों के साथ बयान दें। स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।”
— डॉ. अंसारी
राज्य सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाएं
1. आयुष्मान भारत – मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-MMJAY)
28 लाख+ परिवारों को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर
केंद्र और राज्य की साझा योजना
2. मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (MMASSY)
66 लाख+ परिवारों को ₹15 लाख तक का बीमा
केवल राज्य सरकार द्वारा संचालित
3. राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना
राज्य कर्मचारियों के लिए विशेष हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम
प्रमुख सुधार व उपलब्धियाँ
- झारखंड में कुल 564 सूचीबद्ध अस्पताल, जिनमें 324 निजी अस्पताल शामिल
- 57 अस्पतालों का भुगतान जांच के बाद बहाल
- TMS 2.0 पोर्टल लागू – तकनीकी सुधार जारी
- अस्पतालों की बेड की न्यूनतम संख्या की शर्त फिलहाल स्थगित
मंत्री का संकल्प
डॉ. अंसारी ने कहा,
“हम स्वास्थ्य को व्यापार नहीं बनने देंगे। पारदर्शी और सुलभ स्वास्थ्य सेवा देना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
झारखंड स्वास्थ्य मंत्री बयान, आयुष्मान भारत घोटाला झारखंड, डॉ. इरफान अंसारी न्यूज ,झारखंड हेल्थ स्कीम 2025, बाबूलाल मरांडी विवाद बयान, आयुष्मान योजना भ्रष्टाचार, झारखंड स्वास्थ्य सेवाएं सुधार, ED छापेमारी झारखंड स्वास्थ्य विभाग












