Ranchi : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन झारखंडी अस्मिता, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत परंपरागत ‘जोहार’ से करते हुए धरती आबा बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और फुलो-झानो जैसे महानायकों को श्रद्धांजलि दी।
Read More-कोडरमा में बड़ा हादसा, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो दर्जन छात्राएं घायल
वीरों की विरासत ने झारखंड को संस्कृति, विकास और पहचान के नए आयाम दिया
सीएम ने कहा कि इन्हीं वीरों की विरासत ने झारखंड को संस्कृति, विकास और पहचान के नए आयाम दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अबुआ सरकार महिलाओं के सम्मान, बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती रहेगी।
Read More-धोनी की टीम में सैमसन-IPL 2026 से पहले सबसे बड़ा ट्रेड, जडेजा और करेन इस टीम में गए
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर पुरखों के सपनों का एक समृद्ध और सशक्त झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ें। स्थापना दिवस पर उनका संदेश उम्मीद, गर्व और एकजुटता का प्रतीक रहा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








