Jharkhand News: झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट @JMMJharkhand साइबर अपराधियों का निशाना बन गया है। जानकारी के अनुसार, इस अकाउंट को असामाजिक तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया है।
इस घटना की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक X हैंडल से की है। उन्होंने बताया कि पार्टी का अकाउंट हैक हो चुका है और इस पर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए जांच के सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड की साइबर क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई है। अब यह जांच की जा रही है कि:
-
हैकिंग के दौरान अकाउंट से किस प्रकार का कंटेंट पोस्ट किया गया?
-
क्या अकाउंट में कोई तकनीकी छेड़छाड़ की गई है?
-
यह घटना सिर्फ एक साइबर अटैक है या इसके पीछे कोई राजनीतिक या आपराधिक साजिश है?
read more- Heavy Rain Alert in Jharkhand: झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
साइबर टीम जुटी जांच में, गंभीरता से लिया जा रहा मामला
पुलिस और साइबर सेल इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। विशेषज्ञ तकनीकी विश्लेषण के ज़रिए यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमलावर कौन हैं और उन्होंने कितनी पहुंच हासिल की थी।
राज्य सरकार ने आम जनता से अपील की है कि जब तक अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक @JMMJharkhand से आने वाली किसी भी संदिग्ध जानकारी या पोस्ट पर भरोसा न करें।
read more- झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: पुलिस बल, पेंशन प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था को मिली नई ऊर्जा












