Jharkhand News: चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियतू करमटांड जंगल में हुए एयर एंबुलेंस हादसे से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। हादसे के करीब तीन हफ्ते बाद एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है। रविवार को जंगल में महुआ चुनने गए ग्रामीणों को विमान के इंजन का एक हिस्सा दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
Jharkhand News: इंजन के हिस्से को कब्जे में लेकर जांच में जुटी टीम
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इंजन के हिस्से को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह मलबा दुर्घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला है।
Jharkhand News: 23 फरवरी को चतरा दुर्घटनाग्रस्त हुई थी विमान
बताते चलें कि 23 फरवरी को चतरा जिले के इसी इलाके में मरीज को बेहतर इलाज के लिए ले जा रही एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में पायलट, मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और मरीज के परिजन समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई थी।
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त विवान के कई पुर्जे मिले थे पर विमान के बचे हुए हिस्सों की तलाश जारी थी। अब मिले इस इंजन के टुकड़े से जांच एजेंसियों को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।












