Jharkhand News: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज राज्य की पंचायतों के लिए नई दिशा तय करने वाला बड़ा बयान दिया है। महागामा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सिमानपुर पंचायत में एक पोखर के गार्डवॉल निर्माण का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए बजट की कमी नहीं होने देगी।
Jharkhand News: राज्य के बजट में भारी बढ़ोतरी
मंत्री ने बताया कि जहाँ पहले पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मात्र ₹5-10 लाख मिलते थे, वहीं अब निरंतर प्रयासों से इसे बढ़ाकर ₹52 से ₹65 लाख तक पहुँचा दिया गया है। इससे गाँवों में बरसों से रुके हुए छोटे-बड़े सभी निर्माण कार्य अब तेज गति से पूरे हो रहे हैं।
मनरेगा पर चिंता और संघर्ष
मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना को धीरे-धीरे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, ताकि मजदूर काम मांगने से कतराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा केंद्र की योजना है और झारखंड सरकार मजदूरों की बकाया राशि दिलाने के लिए मजबूती से लड़ रही है।
Jharkhand News: किसानों और बुनियादी ढाँचे पर जोर
विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए मंत्री ने आश्वासन दिया कि लकड़मारा दह की खुदाई के बाद अब पुराने नालों का जीर्णोद्धार होगा ताकि सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके। इसके साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत और पेयजल की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का वादा किया।












