Jharkhand News: दुमका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन दिनो पहले एक आदिवासी महिला और बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जैनुल अंसारी बताया जा रहा है।
Jharkhand News: मां-बेटी की निर्मम तरीके से की गई थी हत्या
दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने एक प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात में ही दोनों मां-बेटी की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा शव देखे जाने की सूचना मिली। मृतका की पहचान दुमका के ही काठीकुंड थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला और उसकी बेटी के रुप में हुई है।
Jharkhand News: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को उतारा मौत के घाट
मंगलवार की शाम को महिला वीर कुंवर सिंह चौक के पास खड़ी थी। इसी दौरान वाहन चालक जैनुल हक उर्फ जैनुल अंसारी की उस पर नजर पड़ी और उसने महिला को जबरदस्ती दुष्कर्म के नियत से इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
महिला के विरोध करने के बाद आरोपी ने उसे खूब मारा और उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान मृतिका की बेटी ने यह सब देख लिया। आरोपी ने बेटी की भी हत्या कर दी। हत्या से पहले ही महिला ने बैंक से कुछ पैसे निकाले थे जिसे आरोपी लेकर फरार हो गया।












