Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ऐसे बच्चों के लिए पूरी तरह निःशुल्क इलाज और सर्जरी की योजना शुरू की है।
Read More- चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट
Jharkhand News: सदर अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन
शुक्रवार को रांची के सदर अस्पताल में आयोजित “State Level Conference on Caring for Children with Heart Disease” के दौरान केरल के अमृता हॉस्पिटल (कोच्चि) से आए विशेषज्ञों ने राज्य भर के 170 बच्चों की जांच की। इस कैंप में 56 बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया है, जिनका पूरा खर्च झारखंड सरकार उठाएगी।
Read More- Big Breaking: वृंदावन में बड़ा हादसा-यमुना नदी में पर्यटकों से भरा स्टीमर पलटा, 8 की मौत कई लापता
Jharkhand News: अब बाहर जाने की जरूरत नहीं
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “पहले दिल के छेद या वाल्व की समस्या के लिए बच्चों को चेन्नई या छत्तीसगढ़ भेजना पड़ता था, लेकिन अब हम यह सुविधा झारखंड में ही मुफ्त उपलब्ध करा रहे हैं।” एक डॉक्टर होने के नाते मंत्री जी की यह संवेदनशीलता प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। जल्द ही सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी ऐसे स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे।
Read More- Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, यूनिक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







