Monday, March 9, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: झारखंड को मिलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अबुआ स्वास्थ्य योजना की सौगात, जापानी लैब में हाईटेक फैसिलिटी मिलेगी

January 22, 2026
in झारखंड, राजनीति
A A
Jharkhand News: झारखंड को मिलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और अबुआ स्वास्थ्य योजना की सौगात, जापानी लैब में हाईटेक फैसिलिटी मिलेगी
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार भी उपस्थित रहे।

लगभग एक घंटे तक चली इस गहन एवं सार्थक बैठक में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं जनहितकारी बनाने को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की।

Jharkhand News: झारखंड को आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ऐतिहासिक सौगात

खनिज संपदाओं एवं औषधीय पौधों से समृद्ध झारखंड राज्य को आज़ादी के दो दशक बाद भी अब तक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सुविधा प्राप्त नहीं हो सकी थी। इस गंभीर मुद्दे को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा।

Related Post

Breaking News: 12 मार्च को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Breaking News: 12 मार्च को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

March 9, 2026
विधानसभा में ‘नारी शक्ति’ का सम्मान-CM Hemant Soren ने महिला विधायकों को किया सम्मानित

विधानसभा में ‘नारी शक्ति’ का सम्मान-CM Hemant Soren ने महिला विधायकों को किया सम्मानित

March 9, 2026
Jharkhand Politics: बिहार के वोटरों से धोखा! नीतीश कुमार मामले पर मंत्री इरफान का बड़ा बयान

Jharkhand Politics: बिहार के वोटरों से धोखा! नीतीश कुमार मामले पर मंत्री इरफान का बड़ा बयान

March 9, 2026
Devotee beaten up in temple, gangster threatens Ranchi, and threatens to bomb courts

Jharkhand Law & Order: मंदिर में श्रद्धालु की पिटाई, रांची में गैंगस्टर की धमकी और अदालतों को बम से उड़ाने की चेतावनी — क्या लाचार हो गई झारखंड पुलिस?

March 9, 2026

डॉ. अंसारी ने बताया कि महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जबकि झारखंड में आयुष चिकित्सा की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। उन्होंने एक सरकारी एवं एक निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना का प्रस्ताव रखा।

Jharkhand News: केंद्र सरकार ने झारखंड में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की

मेडिकल कॉलेजों एवं सदर अस्पताल में जापानी तकनीक से लैस हाईटेक लैब

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों तथा रांची सदर अस्पताल में जापानी तकनीक आधारित अत्याधुनिक हाईटेक लैब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को हाईटेक बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि मरीजों को जांच और इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े और एक ही स्थान पर सटीक निदान एवं बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके। इस प्रस्ताव को भी केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

Jharkhand News: मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस एवं पीजी सीटों में वृद्धि

धनबाद के SNMCH मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के MGM मेडिकल कॉलेज सहित राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 250 करने तथा पीजी सीटों में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में डॉक्टरों की भारी कमी है और बढ़ती आबादी के अनुरूप मेडिकल सीटों में वृद्धि अत्यंत आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि विशेषज्ञ टीम द्वारा निरीक्षण के बाद मेडिकल सीटों में वृद्धि की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

सभी जिलों में वेलनेस हेल्थ सेंटर (हेल्थ कॉटेज) का निर्माण

राज्य के सभी जिलों में वेलनेस हेल्थ सेंटर / हेल्थ कॉटेज के निर्माण हेतु केंद्र-राज्य 60:40 के अनुपात में वित्तीय सहयोग पर सहमति बनी।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हेल्थ कॉटेज ऐसे केंद्र होंगे जहाँ मरीज बेहतर वातावरण में उपचार प्राप्त करेंगे और अस्पतालों के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत होगा। इस प्रस्ताव को भी केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

Jharkhand News: अबुआ स्वास्थ्य योजना को केंद्र सरकार का सहयोग

डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड सरकार की अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत कार्डधारकों को ₹15 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि केंद्र सरकार का सहयोग मिलता है, तो यह योजना गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए और अधिक प्रभावी होगी। केंद्रीय मंत्री ने तत्काल दो अस्पतालों के नाम भेजने का निर्देश दिया, ताकि केंद्र सरकार की ओर से सहयोग प्रारंभ किया जा सके।

इस अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव को झारखंड की पारंपरिक शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड हेल्थ मॉडल की सराहना करते हुए कहा- “डॉ. इरफान अंसारी एक अत्यंत सक्रिय, जानकार और प्रतिबद्ध मंत्री हैं। उनके प्रयासों से झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा मिल रही है। केंद्र सरकार झारखंड को बिना किसी भेदभाव के उसका पूरा अधिकार देगी।”

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा दिए गए झारखंड आगमन के निमंत्रण को केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही झारखंड आकर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह बैठक ऐतिहासिक है और इससे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना एवं मेडिकल सीटों में वृद्धि से राज्य को बड़ी संख्या में कुशल डॉक्टर मिलेंगे, जो झारखंड की सेवा करेंगे।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएँ शीघ्र पूरी कर केंद्र सरकार को भेजी जाएँगी, ताकि योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Breaking News: 12 मार्च को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Breaking News

Breaking News: 12 मार्च को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

March 9, 2026
विधानसभा में ‘नारी शक्ति’ का सम्मान-CM Hemant Soren ने महिला विधायकों को किया सम्मानित
झारखंड

विधानसभा में ‘नारी शक्ति’ का सम्मान-CM Hemant Soren ने महिला विधायकों को किया सम्मानित

March 9, 2026
Jharkhand Politics: बिहार के वोटरों से धोखा! नीतीश कुमार मामले पर मंत्री इरफान का बड़ा बयान
झारखंड

Jharkhand Politics: बिहार के वोटरों से धोखा! नीतीश कुमार मामले पर मंत्री इरफान का बड़ा बयान

March 9, 2026
Next Post
Ranchi News: Non-Vegetarians के लिए जरुरी खबर, इस दिन मांस-मछली की खरीद-बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Ranchi News: Non-Vegetarians के लिए जरुरी खबर, इस दिन मांस-मछली की खरीद-बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Jharkhand News: 20 क्रिटिकल मिनरल्स के साथ ग्लोबल सप्लाई चेन का लीडर बनेगा झारखंड, WEF में सीएम हेमंत के नेतृत्व में उच्चस्तरीय वैश्विक संवाद

Jharkhand News: 20 क्रिटिकल मिनरल्स के साथ ग्लोबल सप्लाई चेन का लीडर बनेगा झारखंड, WEF में सीएम हेमंत के नेतृत्व में उच्चस्तरीय वैश्विक संवाद

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: 12 मार्च को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Breaking News: 12 मार्च को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

March 9, 2026

विधानसभा में ‘नारी शक्ति’ का सम्मान-CM Hemant Soren ने महिला विधायकों को किया सम्मानित

Jharkhand Politics: बिहार के वोटरों से धोखा! नीतीश कुमार मामले पर मंत्री इरफान का बड़ा बयान

Jharkhand Law & Order: मंदिर में श्रद्धालु की पिटाई, रांची में गैंगस्टर की धमकी और अदालतों को बम से उड़ाने की चेतावनी — क्या लाचार हो गई झारखंड पुलिस?

Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Jharkhand News: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट का वीडियो वायरल, कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra