Jharkhand News: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित सीएम हेमंत सोरेन के आवास के सभागार में रांची जिला अंतर्गत सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई।
Read More- Jharkhand News: मोबाईल को लेकर मां ने डांटा तो युवक ने कर लिया सुसाइड
आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पार्टी के माननीय केंद्रीय अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास के सभागार में रांची जिला अंतर्गत सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
Read More- डाटा की चिंता अब भूल जाइए, रिलाइंस जियो यहां सुरु करने जा रहा है सबसे बड़ा AI-Cloud Data Center
Jharkhand News: संगठनात्मक विषयों पर चर्चा तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई
उक्त बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने और संचालन केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने की।
माननीय केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ-साथ बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, हेमलाल मेहता, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के साथ नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सुषमा वरदेवा, अंकिता वर्मा, रांची जिला संयोजक मंडली के सदस्य गण, रांची महानगर संयोजक मंडली के सदस्य गण, रांची जिला अंतर्गत सभी प्रखंड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा रांची महानगर अंतर्गत सभी वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









