Jharkhand News : गुमला जिला प्रशासन ने 10 दिसंबर 2025 को स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया। मोटरयान निरीक्षक की टीम ने जिला परिवहन अधिकारी के कहने पर ए. जी. चर्च स्कूल और सोलिटेयर एकेडमी के आसपास बसों की जांच की।
Read More-Jharkhand News: दसवीं में 95% लाने वाले छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में…
ए. जी. चर्च स्कूल की बसों में कई कमियां मिली। बसों में लगे आग बुझाने वाले यंत्र खराब पाए गए, और कई बसों में सीसीटीवी और जीपीएस जैसे ज़रूरी उपकरण भी नहीं थे। कुछ बसें तो बिना परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा और रोड टैक्स के ही चल रही थी।
Jharkhand News : स्कूल पर ₹60,000 का जुर्माना
परिवहन विभाग ने स्कूल को चेतावनी दी और ₹60,000 का जुर्माना लगाया। इसके बाद टीम सोलिटेयर एकेडमी गई और गाड़ियों के कागज़ चेक किए।
Read More-10 लाख नई नौकरियां और 80 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट-2030 तक Amazon करेगा 35 अरब डॉलर का निवेश
अधिकारियों ने कहा कि बिना कागज़ और सुरक्षा उपकरणों के कोई भी बस सड़क पर नहीं चलेगी। प्रशासन ने स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखने और सारे नियम मानने का आदेश दिया है, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।











