Jharkhand News: हजारीबाग में सामने आए भूमि घोटाले की परतें अब और गहराती जा रही हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच के दौरान एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। जिस जमीन को लेकर घोटाले के आरोप हैं, उसी जमीन से जुड़े म्यूटेशन के अहम दस्तावेज अब रिकॉर्ड से गायब पाए गए हैं। एसीबी ने इस गंभीर स्थिति की जानकारी अपने हलफनामे के जरिए न्यायालय को दी है।
Read More- Jharkhand News: भारी ट्रेलर और हाइवा में भयंकर टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे
Jharkhand News: दाखिल-खारिज से जुड़े मूल कागजात गायब
जांच के क्रम में जब एसीबी ने सदर अंचल कार्यालय से जमीन के दाखिल-खारिज से जुड़े मूल कागजात मांगे, तो जवाब मिला कि वे दस्तावेज उपलब्ध ही नहीं हैं। बाद में रिकॉर्ड के गायब होने को लेकर स्थानीय थाने में सूचना भी दर्ज कराई गई।
Read More- Breaking News: बांग्लादेश का भारत आने से इंकार, टी-20 वर्ल्डकप से बाहर! बताया ये वजह
Jharkhand News: विवादित जमीन पर हुआ था शोरुम का निर्माण
एसीबी अधिकारियों का कहना है कि इसी विवादित जमीन पर एक बड़े कारोबारी द्वारा वाहन शोरूम का निर्माण कराया गया था, जिस पर पहले ही छापेमारी हो चुकी है। जांच में यह भी पुष्टि हुई है कि जमीन कारोबारी और उनकी पत्नी के नाम दर्ज है, जबकि भूमि का स्वभाव सरकारी और जंगल श्रेणी का बताया गया है।
Read More- Big Breaking : चाईबासा मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा
बताते चलें कि यह पूरा मामला वर्ष 2010 में हुए म्यूटेशन से जुड़ा है। एसीबी अब इस घोटाले में शामिल तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









