Jharkhand News: गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित मांगन पीपरा गांव में एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। गांव के पान दुकानदार अमित कुमार मोदी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दुकानदार की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दी थी।
Jharkhand News: पत्नी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सोनी देवी, कथित सुपारी किलर मो. शार्डन आलम और सहयोगी विजेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी रोहित मोदी अभी भी फरार चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोनी देवी का अपने देवर रोहित मोदी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। पति अमित इस रिश्ते में बाधा बन रहे थे, जिससे छुटकारा पाने के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये की सुपारी दी गई।
Jharkhand News: शराब पीने के बहाने घर से बाहर बुलाया और कर दी हत्या
योजना के तहत 27 जनवरी की रात अमित को शराब पीने के बहाने घर से बाहर बुलाया गया और गांव के कब्रिस्तान के पास धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की गई।
पुलिस ने खून से सनी मिट्टी, हत्या में इस्तेमाल हथियार और शराब की बोतल बरामद की है। मृतक का मोबाइल भी छिपाकर बाद में नदी में फेंकने की बात सामने आई है।
हालांकि अभी भी मुख्य आरोपी रोहित फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ से मामला सुलझ सका।











