Jharkhand News: पलामू जिले में साइबर धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। इस बार साइबर अपराधियों के निशाने पर कोई मामूली आदमी नहीं बल्कि पलामू एसपी बनी। एसपी रीष्मा रमेशन के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर कई अधिकारियों और परिचितों को संदेश भेजे गए। जब संदिग्ध मैसेज लोगों तक पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
Jharkhand News: साइबर टीम तकनीकी साक्ष्य जुटाने में जुटी
एसपी ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह अकाउंट किसी प्राइवेट नंबर से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Jharkhand News: इससे पहले भी हो चुकी है वारदात
गौरतलब है कि इससे पहले भी पलामू में उपायुक्त के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाए जा चुके हैं। जांच में सामने आया था कि ऐसे मामलों में बिहार के एक व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई थी, जिसने फर्जी पहचान पर सिम कार्ड लेकर हाई सिक्योरिटी मोबाइल का इस्तेमाल किया था।
फिलहाल पुलिस आम लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध नंबर या मैसेज पर भरोसा न करें और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें।












