Jharkhand News: राजधानी रांची में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। इस बार राजधानी में करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है, जिनमें इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
Jharkhand News: ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए रखी जाएगी नजर
भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है।
Jharkhand News: अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेंगे
विशेष रूप से राजधानी रांची के बीचोबीच स्थित पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर नजर रखेंगे और पल-पल की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सकें।












