Jharkhand News: Sahibganj में अधिकारी ने गबन किया एक करोड़ का अनाज
Jharkhand News: साहिबगंज के गरीबो के अनाज को अपना अनाज समझने वाले सहकारिता पदाधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। विधानसभा के बीच में निलंबित कर दिया गया साथ ही केस दर्ज कर आगे कि कार्रवाई शुरू कि गई है।
विधानसभा में उठा मामला: बाबूलाल मरांडी ने घेरा
दरअसल यह मामला साहिबगंज के पथना प्रखंड से जुडा मामला है। ध्यान रहे कि सदन में दो दिन पूर्व इस घोटाले कि जानकारी नेता प्रतिक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाया था। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार से कार्रवाई कि मांग कि थी। जिसके बाद सदन में आश्वासन दिया गया था कि चलते सदन में जाँच कर अधिकारी पर कार्रवाई कि जाएगी।
मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दी निलंबन की सूचना
जिसके बाद गुरूवार को सदन में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सुचना दी कि अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि आदिम जनजाति के बीच वितरण होने वाले खाद्यान का वितरण नहीं किया गया। जिसके बाद सहकारिता विभाग के सचिव को जाँच कर रिपोर्ट कि मांग कि गई, जिसमें मामला सही पाया गया।
वर्तमान में जामताड़ा में थे तैनात
कार्रवाई की जद में आए यह पदाधिकारी वर्तमान में जामताड़ा जिले में सहकारिता पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। हालांकि, घोटाला साहिबगंज के पथना प्रखंड का है, जहाँ उन्होंने गरीबों के अनाज में हेराफेरी की थी। विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है ताकि अन्य दोषियों को भी पकड़ा जा सके।













