Jharkhand News: विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने ने अल्प सूची प्रश्न के जरिए ऊर्जा विभाग का मुद्दा उठाया। उन्होंने ऊर्जा विभाग द्वारा प्रदत बिजली के बदले ग्रामीणों को भुगतान करना पड़ता है। विभागसभी तरह के खर्चों को जोड़कर ग्रामीणों से भुगतान प्राप्त करती है।
आज भी कहीं बिजली सप्लाई में कोई समस्या आती है तो ग्रामीणों के द्वारा स्वयं ट्रांसफार्मर की बदली और तार बदली की जाती है। क्या सरकार या बतलाने का विचार रखती है कि ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया में होने वाले दूरी खर्च का वहन सरकार के द्वारा किया जाता है अथवा नहीं।
वहीं विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि बिजली व्यवस्था फ्री नहीं है। कंज्यूमर कनेक्शन लेता है हर महीने बिजली बिल देता है। उन्हें अधिकार है कि अच्छी क्वालिटी का बिजली मिले। ट्रांसफार्मर जल जाए तो 24 घंटे के अंदर बिजली मिले नहीं तो विभाग को दंड देना पड़ता है। अगर नया मोहल्ला बना है जहां पर पास में खींचकर लोग बिजली जला रहे हैं तो वह किन के पास अप्लाई करेंगे यह सवाल था।
Jharkhand News: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास डिवीजन में शिकायत करें-मंत्री
सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि पूरक में यह कहीं पर अंकित नहीं है कि कहां शिकायत किया जाए। 2014 से लेकर 19 तक गांव के लोगों के द्वारा यह किया जाता था, लेकिन अब सरकार करती है। शिकायत करने की प्रक्रिया है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास डिवीजन में शिकायत करें। शिकायत का निवारण होगा।
जयराम महतो ने फिर कहा कि फाइन बहुत होता है, विसंगतियां आती हैं, गंभीरतापूर्वक विचार करें।
मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। 200 यूनिट बिजली फ्री मिलती है। जो अवैध करता है उस पर कार्रवाई होती है। भीम के तहत फाइन होता है। बिजली विभाग अपने स्तर से बेहतर काम कर रही है और सरकार इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। गर्मी को देखते हुए टोल फ्री नंबर जारी है। ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।













