Jharkhand News: रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में की गई, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई।
Read More- Big Breaking : न्यू एजी कॉलोनी में मातम-एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने उठाया खौफनाक कदम
Jharkhand News: धार्मिक आयोजन के दौरान हुई फायरिंग में आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पहले से दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित थे। बीते 31 जनवरी की रात पुलिस ने हथियार और मादक पदार्थ के साथ कुछ युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि जब्त हथियार इन्हीं आरोपियों के जरिए उपलब्ध कराए गए थे।
Read More- Big Breaking : खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि धार्मिक आयोजन के दौरान हुई फायरिंग की घटना में भी इनका नाम सामने आया था। इसके अलावा एक आरोपी पूर्व में पथराव और हंगामे से जुड़े मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।












