Jharkhand News: रामगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर परिसर में हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिसमें एक श्रद्धालु और वहां तैनात पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हो रही थी। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Jharkhand News: अपने परिवार के साथ पूजा करने आया था युवक
बताते चलें कि एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ माता के दर्शन करने मंदिर पहुंचा था, इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस बढ़ने के बाद पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उस व्यक्ति के साथ मारपीट शुरु कर दी। घटना के समय उसके परिवार के सदस्य भी मौके पर मौजूद थे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Jharkhand News: एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिये
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी दिए गए हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।












