Jharkhand News: गढ़वा में भवनाथपुर-केतार मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब असनाबांध यात्री शेड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, खबर तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Read More- Breaking News: काराकस में एक के बाद एक कई बड़े धमाके, अमेरिका-वेनेजुएला में तनाव
Jharkhand News: शव के पास खून के निशान मिले
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। शव के पास खून के निशान पाए गए हैं, जिससे किसी आपराधिक वारदात की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत गंभीर चोट के कारण हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Jharkhand News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
Read More-Jharkhand News: सलोनी मर्डर मिस्ट्री! पति फरार, घर से महिला का शव मिलने से मची सनसनी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय थानों के अधिकारी मौजूद रहे।












