Jharkhand News: जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुदा बाजार स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये की ज्वेलरी लूट ली। घटना धनबाद–रांची मुख्य मार्ग पर महुदा थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Jharkhand Politics: कोल्ड ब्लडेड मर्डर है नई पेसा नियमावली-अर्जुन मुंडा का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला
Jharkhand News: छह लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी लूट ली
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच नकाबपोश अपराधी दुकान के पीछे स्थित घर में घुसे और वहां रह रही कुंती देवी तथा उनके बच्चों को हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान के चार ताले तोड़कर करीब छह लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी लूट ली। लुटेरे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी काटकर अपने साथ ले गए।
Jharkhand News: घर में महिला बच्चों के साथ अकेली थीं
ज्वेलरी दुकान के मालिक अमित कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें रात करीब तीन बजे फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला। पीड़ित महिला कुंती देवी ने बताया कि उनके पति काम पर गए हुए थे और घर में वह बच्चों के साथ अकेली थीं।
Read More- Jharkhand News: टाटानगर स्टेशन पर गांजा की बड़ी खेप बरामद, ओडिशा से तस्करी करते दो धराए
आवाज सुनकर बाहर निकलने पर अपराधियों ने उन्हें धमकाया और चुप रहने को कहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।












