Jharkhand Politics: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए चाईबासा में चल रहे कथित अवैध आयरन ओर परिवहन और DMFT फंड में गड़बड़ी को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
Read More- Breaking News: सिमडेगा ट्रेजरी में भी घोटाले की आशंका! डीसी ने दिये जांच के आदेश
Jharkhand Politics: रोजाना 40–60 हाईवा के जरिए अवैध आयरन की ढुलाई
मरांडी ने आरोप लगाया कि रोजाना 40–60 हाईवा के जरिए अवैध आयरन ओर का परिवहन हो रहा है, जिससे सड़क हादसों में गरीब आदिवासी अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब प्रशासन की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।
Read More- चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट
उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोग खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताकर इस पूरे नेटवर्क को चला रहे हैं और अधिकारियों को गाड़ियों की जानकारी दी जाती है ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।
Jharkhand Politics: सीएम से कार्रवाई की मांग
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान दिखावे के लिए परिवहन रोक दिया जाता है, जिससे मामला दबा रहे। उन्होंने हेमंत सोरेन से इस पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Read More- Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, यूनिक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो इसे सरकार की मौन सहमति माना जाएगा।











