Jharkhand: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह 28 जुलाई को जनता दरबार का आयोजन करेंगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से कांग्रेस भवन, रांची में शुरू होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि यह जनता दरबार आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक पहल है।
Read More: Big Breaking: रांची में युवती पर Acid Attack, हालत गंभीर
सोनाल शांति ने कहा कि लोग बेहिचक और बेझिझक अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रख रहे हैं और उन्हें पूरी गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। अधिकतर मामलों में मौके पर ही समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि महागठबंधन सरकार पर भी जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। जनता दरबार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जुड़ाव और समस्या समाधान की प्रक्रिया और अधिक मजबूत हो रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








