Ranchi: पलामू जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित होने वाली झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2025 अब तय समय पर नहीं हो पाएगी। यह प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है।
आज रांची स्थित रामोजी रिजॉर्ट में हुई बैठक में संघ के अध्यक्ष रंजीत बहादुर सिंह की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। संघ ने बताया कि प्रतियोगिता अब नवंबर 2025 में कराई जाएगी, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से सचिन (उपाध्यक्ष, पलामू जिला कुश्ती संघ), बबलू सिंह (सह सचिव), छोटू कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
संघ के अध्यक्ष रंजीत बहादुर सिंह ने कहा:
“खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रतियोगिता का सफल संचालन हमारी प्राथमिकता है। मौसम अनुकूल न होने के कारण फिलहाल प्रतियोगिता को स्थगित किया गया है। नई तिथि जल्द घोषित होगी और संभावना है कि नवंबर में ही आयोजन होगा।”












