Jharkhand Weather News: जनवरी का महीना चल रहा है। मकर संक्राति बीत चुकी है। बसंत पंचमी करीब है। लेकिन झारखंड में अभी भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। सुबह और शाम तो लोग कनकनी और कुहासे से परेशान है ही, लेकिन दोपहर में चल रही ठंडी हवाओं ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पर मध्य और उतरी झारखंड को आज भी शातलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मध्य और उतरी झारखंड के रांची, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी , गढ़वा, डालटेनगंज और गिरीडीह जैसे जिलों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने इन जिलों में शीतलहर और कनकनी देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां, 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है।
Read more- Ranchi News: रांची में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए क्या है पूरा मामला
आज राज्य के 10 जिलों में ठंड से कुछ राहत
वहीं, झारखंड के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। बता दें, इन जिलों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। जिससे तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।
राज्य का सबसे ठंडा जिला कौन?
पिछले 24 घंटे में गुमला का तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सभी जिलों से बहुत कम है। इसलिए पिछले 24 घेटों में राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा। और चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 27.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Read more- Ranchi News: आज रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, जानिए कब और कहां होगा Power Cut











