Jharkhand News: झारखंड में ठंड का रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा। शीतलहर और बर्फीली हवाओं ने राज्य को अधिकतर जिलों में आम जनजीवन प्रभावित करके रखा है।हालात ऐसे हैं कि सूरज ढलते ही चौराहों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग बेहद जरूरी कामों हो तो तभी घर से बाहर निकल रहें हैं, वरना घर में कैद रहना ही पसंद कर रहें है। इस ठंड का सबसे ज्यादा असरबुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है।
13 जिलों में मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी
राज्य में ठंडी हवा करीब 5 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से चल रही है। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर और बर्फीली हवाओं को देखते हुए झारखंड के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़ और हजारीबाग सहित कई अन्य जिले शामिल हैं।
कब मिलेगी ठंड से राहत?
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी के संभावना है। वहीं, 18 और 19 जनवरी से ठंड से राहत की उम्मीद है। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।











