Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है, बढ़े हुए तापमान के कारण लोगो को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। अब दोपहर के धूप भी कड़ी लगने लगी है। लेकिन ठंडी हवाओं का रफ़्तार अभी थमा नहीं है। मौसम में सूखा सूखा सा महसूस होने लगा है। रांची में न्यूनतम तापमान चढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
Jharkhand Weather News: जिलेवार तापमान
पिछले 24 घंटे में हर जिले में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। जहां,
- रांची- 6.6 डिग्री
- जमशेदपुर- 9.6 डिग्री
- बोकारो- 7.6 डिग्री
- लातेहार- 12.4 डिग्री
- गुमला- 3.1 डिग्री
बढ़े तापमान के कारण लोगों की परेशानी कम हुई है।
ठंडी हवाएं करेगी परेशान
मौसम विभाग की माने तो, आज पूरे झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा फिर दिन चढ़ते ही कड़ी धूप के साथ आसमान साफ होगा। लेकिन हल्की ठंडी हवाएं आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के बीच रहेगा।
Read more- Ranchi Breaking News: 61 दिनों से लापता कन्हैया कोडरमा से बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला
Jharkhand Weather News: आगे बढे़गी ठंड?
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 22 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार है। जिससे ठंड लोगों को दोबारा परेशान कर सकती है। 23 जनवरी तक राज्य को कई हिस्सों में सुबह समय कोहरा छाया रह सकता है। लेकिन उसके बाद सूरज निकलते ही आसमान साफ हो जाएगा। हवा का रफ्तार धीमा रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, विभाग ने अभी भी लोगों से ठंड के उचित उपाय करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Read more- Ranchi News: रांची में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए क्या है पूरा मामला










