Jharkhand Weather News: झारखंड में लोगों ने न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से राहत की सांस ली थी, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं टिकती नजर आ रही है। राज्य में मौसम फिर से करवट ले सकता है। जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस वजह से लोगों को ठंड से फिर जूझना पड़ेगा।
मौसम विभाग का मुताबिक, 22 जनवरी को यानी आज फिर से न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसका असर राज्य के उत्तरी और मध्य इलाकों में पड़ेगा। मौसम विभाग ने पलामू, लातेहार, गढ़वा, गिरिडीह, खूंटी और रांची जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है। वहीं, सुबह और शाम शीतलहर लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
Read more- Ranchi News: रांची में पहली बार AI तकनीक से गढ़ी गई मां सरस्वती की प्रतिमा
रात के साथ-साथ दिन में भी परेशान करेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, रात में तो ठंड परेशान करेगी ही, लेकिन दिन में भी राहत नहीं मिलने वाली। पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां को छोड़कर बाकी सभी जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से दोपहर में भी ठंड महसूस होगा।
कुल मिलाकर झारखंड में ठंड से यह राहत बस कुछ पल के लिए ही थी। और आने वाले दिनों में मौसम फिर से लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।












