Jharkhand: झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक झारखंड के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना जताई गई है।
अगर आप भी बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले मौसम का यह ताजा अपडेट जरूर पढ़ लें।
10 जून को कैसा रहेगा रांची का मौसम?
बुधवार, 10 जून से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। राजधानी रांची की बात करें तो:
-
अधिकतम तापमान: 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
-
न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
मौसम विभाग के मुताबिक, कोडरमा और हजारीबाग को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।
11 जून को 14 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ (Orange Alert)
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 11 जून को झारखंड के 14 जिलों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रह सकता है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, आसमान में घने बादल छाने, वज्रपात होने और हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है।
इन 14 जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट:
रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और बोकारो। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
झारखंड में कब होगी मॉनसून की एंट्री? (Monsoon Entry in Jharkhand)
गर्मी से तड़प रहे झारखंड वासियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी मॉनसून को लेकर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार:
-
झारखंड में 15 से 17 जून के बीच मॉनसून के प्रवेश करने की प्रबल संभावना है।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive -
राज्य में मॉनसून की एंट्री संताल परगना के रास्ते होगी।
देशभर में मॉनसून की क्या है स्थिति?
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार (10 जून) तक इसके सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों के भीतर मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के हिस्सों को कवर कर लेगा।
ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









