Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 6 मार्च तक आसमान साफ थे, लेकिन 7 मार्च यानि की आज से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गर्जन की संभावना जताई गई है। 7 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और गरज के साथ हल्की बारिश देखनी पड़ सकती है।
Jharkhand Weather Update: 7 मार्च का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 7 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के इलाकों में वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका जताई है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। बारिश और वज्रपात से प्रभावित होने वाले प्रमुख जिले कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ हैं।
प्रमुख शहरों का तापमान
वर्तमान में राज्य में गर्मी का असर बढ़ रहा है। बोकारो में तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
सरायकेला 36.0 (सबसे गर्म)
बोकारो 35.1 17.2
चाईबासा 34.8 18.6
जमशेदपुर 34.6 18.6
डालटनगंज 33.7 17.6
रांची 30.4 16.2
खूंटी 14.5 (सबसे ठंडा)
अगले 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, बढ़ते तापमान और आने वाले बादलों के कारण उमस और अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए किसान और बाहर काम करने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। आसमान में बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें।











