Jharkhand News: झरखंड को जल्द मिलेगा नया डीजीपी, सरकार इसको लेकर जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। झारखंड की प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं। बता दें, राज्य सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार न देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही झारखंड के नए DGP की नियुक्ति को लेकर मंथन तेज हो गया है।
सरकार जल्द करेगी नए DGP के नाम की घोषणा
जानकारी के अनुसार, DGP पद के लिए तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इनमें अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया के नाम शामिल हैं। सरकार बहुत ही जल्द नए DGP के नाम की घोषणा कर सकती है।
Read more- Jharkhand Traditional Festivals 2026: झारखंड के पारंपरिक त्योहार, पूरा कैलेंडर और महत्व
राज्य सरकार की गठित समिति करेगी DGP का चयन
DGP चयन प्रक्रिया को लेकर यह चर्चा इसलिए भी महत्वूपूर्ण है, क्योंकि झारखंड सरकार ने जनवरी 2025 में DGP नियुक्ति के लिए एक विशेष समिति का गठन किया था। इसी समिति की अनुशंसा पर अनुराग गुप्ता को DGP बनाया गया था। यह झारखंड के इतिहास में पहली बार हुआ था, जब UPSC के बजाय राज्य सरकार की गठित समिति ने DGP का चयन किया।
यदि इस बार भी यही प्रक्रिया को अपनाया जाता है, तो समिति की अनुशंसा के आधार पर इन्हीं तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इससे पहले राज्य में DGP की नियुक्ति UPSC के माध्यम से की जाती रही है।
Read more- घर बैठे ऐसे करें Online FIR! अब शिकायत दर्ज करना हुआ बेहद आसान












