चतरा। पत्थलगडा मुख्यालय स्थित बाजारटांड में झामुमो का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता और सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा, जिला संयोजक पंकज प्रजापति, जिला सचिव अमरदीप साहू, चुनाव प्रभारी आलोक रंजन, पंसस अनिल कुमार दांगी, चंद्रमनी यादव, चंद्रहास दांगी सहित अन्य उपस्थित हुए।
बैठक में सांगठनिक मजबूती पर चर्चा हुई। सरकार की ओर से चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। इस मौके पर मनोज चंद्रा ने कहा कि पूरे चतरा जिला में सांगठनिक चुनाव अंतिम चरण में है। पंचायत स्तरीय चुनाव के बाद सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटी का गठन किया जा रहा है। आज सर्वसम्मति से प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। लगातार चौथी बार सुधीर कुमार जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष बने।
वहीं उपाध्यक्ष वदूद अंसारी, सचिव विमल राणा, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार बनाए गए। प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद सुधीर कुमार ने कहा कि वे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बराबर खड़ा रहेंगे।
सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक ले जाने के लिए सभी कार्यकर्ता तत्पर हैं। योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सम्मेलन में झामुमो के मेराल अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, नावाडीह अध्यक्ष संदीप कुमार, बरवाडीह से जनार्दन दांगी,सिंघानी के अशोक दांगी और नोनगांव से करण यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।